Showing posts with label लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 11. Show all posts
Showing posts with label लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 11. Show all posts

Thursday, 6 September 2018

लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 11


लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 11

 
1)    इन्साफ करने की जगह मगर खुद इन्साफ नहीं | इंसानी किस्मत की बुनियाद
पाप अकेला असर अकेला 3, 5, 9, 11 | शनि बलि का साथ मिले तो असर बढे गुना ग्यारह
ग्रह 11 जो मंदा होवे, असर में सबसे उम्दा होवे
घर 11 से चलकर अपने, वो तख़्त (*1)  पर जिस दिन होवे
किस्मत का ग्रह घर उस तीजे*2  होवे, मदद न पांच से होती होवे
खाली तख़्त तो 3, 11 सोवे, लिखत शनि पर चलती होवे
उम्र पहली में 11 शक्की, घर तीजा जब मंदा होवे
खुद तीजा हो बेशक रद्दी, आई मौत आठ से रोकता होवे
खुद बेडी को पापी चलावे, डूब-डुबाते वो नहीं है
ग्रह 11 घर चीज जो लावें, मौत खड़ी ही करते है
घर 11 में ग्रह जो आवे, तासीर शनि वो होता होवे, असर मगर उस घर में जावे, गुरु जहाँ टेवे बैठा होवे
*1) 11-23-36-48-57-72-84-94-105-119 साल उम्र में 11 का ग्रह तख़्त पे आएगा
*2) खाना नंबर 3 में गुरु के दोस्त हो (सूरज, मंगल, चन्द्र) तो 11 हमेशा नेक असर देगा

2)    खाना नंबर 11 का असर पुरी तरह तभी जागा हुआ माना जाएगा जब 3 ओर 1 दोनों में ग्रह हो
3)    जन्मकुंडली या वर्षकुंडली के अनुसार खाना नंबर 8 में ओर 11 में बाहम दुश्मन हो तो नंबर 11 के ग्रह की मुत्ल्ल्का चीज़ टेवे वाले के किसी काम न आएगी | बल्कि ऐसे सदमे या मंदी हालत की निशानी होगी कि जिससे पीठ टूटी हुई की तरह मातम का जमाना होगा | ऐसी हालत में खाना नंबर 11 के ग्रह की मुत्ल्ल्का चीज़ के साथ ही उस ग्रह (खाना नंबर 11) के दोस्त ग्रह की मुत्ल्ल्का चीज़ भी साथ ले आये जो ग्रह के मंदे असर को नेक कर दे | मसलन शनि नंबर 11 में हो तो शनि की आशिया (चीज़) के साथ ही केतु की मुत्ल्ल्का आशिया ले आना मुबारक होगा | यानि अगर मकान (शनि) बनाओ तो कुत्ता (केतु) साथ ले आओ | मशीने (शनि) खरीदो तो बच्चो के खेलने के समान खिलौने (केतु) वगैरा साथ ही खरीद कर लाओ | इस तरह शनि बुरे असर के बजाय ओर भी भला असर देगा |
4)    बुध 11, शनि 12, गुरु शुक्र 7 तो उम्दा गृहस्थी | सूरज 11, शनि 3, गुरु 2 तो कर्जा |
5)    खाना नंबर 11 के ग्रह सिवाय पापी ग्रहो के बेएतबारी के होगें | अगर खाना नंबर 3 खाली तो अमूमन नेकफल तख़्त में आने के दिन से शुरू करेगे ओर खाना नंबर 8 में आने वक्त मंदा असर देगे | मंदी हालत में ग्रह मुत्ल्ल्का की कुल मुकरर उम्र की मियाद के बाद नंबर 11 में बैठे हुए या उसके दोस्त ग्रह की मुत्ल्ल्का चीज़ का उपाय मददगार होगा बशर्ते कि पापी ग्रह से कोई उस वक्त वर्षफल के हिसाब से खाना नंबर 1 में न हो | अगर कोई पापी नंबर 1 में ही हो तो खाना नंबर 9 में आए हुए ग्रहो की मुत्ल्ल्का चीज़ के उपाय से नेक असर होगा लेकिन अगर 9 भी खाली हो तो गुरु का उपाए मददगार होगा |               
    
6)    खाना नंबर 11 के ग्रह किस साल नंबर 8 में आयगे

7, 20, 34, 45, 53, 67, 79, 92, 97, 113

7)    खाना नंबर 11 के ग्रहों की बेऐतबारी की हालत | खाना नंबर 11 में बैठे हुए ग्रह का असर













S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant



 लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 11