Showing posts with label शनि खाना नंबर 12. Show all posts
Showing posts with label शनि खाना नंबर 12. Show all posts

Thursday, 25 October 2018

लाल किताब शनि खाना नंबर 12

लाल किताब 

शनि खाना नंबर 12  


कलम विधाता, आराम

मदद साँप जहरी जो तेरी करेगा |
तो ज़माने में शत्रु बाकी कैसे रहेगा |

नेक हालत में

1) शत्रुओं के सम्बन्ध में हाथ में त्रिशूल लिए वीर की तरह अच्छा और उत्तम जीवन गुजरेगा और सामान खुराक की कभी कमी न होगी | अगर सिर के चोटी की जगह के बाल उड़ जाए तो धनवान और सुखी होगा |

2) अब राहु-केतु का टेवे में बुरा फल न होगा और बुध भी अपनी शरारतो से बाज आ चुका होगा |

3) अमूमन हर 6-12 साल में मकान बनेगा | मकान बनने को न रोके, जब भी बने बनने दे | मकान बहुत बनेगे |

4) जहर और तमाम साँप हमेशा इंसान को मारने का बहाना नहीं होते | शनि अब रात के समय सिरहाने बैठ कर रक्षा करने वाला अजदहा (अजगर, ड्रैगन) होगा जो जले हुए को आबाद करने वाली आँख का मालिक होगा | शनि का नेक असर इतना प्रबल होगा कि यदि साँप भी हाथो में आ जाए तो लड़ने के बजाए खेलता होगा | शनि स्वयं शेषनाग का साया करने वाला होगा | व्यापार, कबीला दोनों लाख पैमाने पर उत्तम दर्जे के होंगे | चाहे शनि अब करोडो रुपया देवे मगर वो छुपी हुई फ़रेबबाजी का आदी होगा | वह माया पर पेशाब की धार मारता होगा |

5) नंबर 2 में शनि के शत्रु न हो तो रात का पूरा आराम और सुख के लिए कलम विधाता की ताकत का स्वामी होगा |

6) राहु 3-6 और केतु 9-12 में हो और घर में पिछली अँधेरी कोठरी कायम हो तो उत्तम मच्छ रेखा का फल यानि धन-दौलत, परिवार देगा | ऐसे समय अमूमन मंगल भी नंबर 6 से 12 में होगा और उत्तम फल होगा |

7) राहु भी नंबर 12 में हो तो अब शनि तारने वाला इच्छाधारी साँप और राहु साँप की मणि होगा |

मंदी हालत में

1) अगर झूठ बोलने वाला, लोंड़ियाबाज, शरारती हो तो मंदा असर होगा | जुबान का चस्का बर्बादी का कारण होगा |

2) औरत की बीमारी के बाद मंदी सेहत और शनि का मंदा का प्रभाव शुरू होगा |

3) सूर्य नंबर 6 से शनि को देखे तो स्त्री पर स्त्री मरे खासकर जब मकान की पिछली दिवार फोड़कर मकान को रोशन कर लिया जाए | आँख में दर्द निशानी होगा | जमीन में लाल फूल दबाना सहायक होगा | उस कोठरी के दक्षिण-पूर्व की तरफ बादाम दबाना या रखना सहायक होगा |   

4) चंद्र-राहु नंबर 12 में हो तो चंद्र अब चुप होगा |

5) सूर्य का सम्बन्ध हो तो गुस्से की तबियत और राजदरबार सम्बन्ध में सूर्य-शनि का झगड़ा यानि साँप और बन्दर की लड़ाई का नजारा पैदा करेंगे |  

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant