Showing posts with label शनि खाना नंबर 8. Show all posts
Showing posts with label शनि खाना नंबर 8. Show all posts

Tuesday, 23 October 2018

लाल किताब शनि खाना नंबर 8

लाल किताब 

शनि खाना नंबर 8

हेडक्वार्टर 

ख़ुशी जन्म की उसकी क्या वो करेगा | 
जन्म से ही जिसके हो मातम पड़ेगा | 

नेक हालत में 

1) तकब्बुर (घमंडी) और खुद-पसंदी का मालिक होगा | 

2) साँप और चोर मुर्दा भी हो तो उससे डर ही लगेगा | खाना नंबर 8 शनि अपने हेडक्वार्टर में होगा जिसका कुछ पता नहीं कि भला असर दे या मंदा | शनि का असर शक्की ही होगा | ऐसा व्यक्ति अपना भला हरेक के भले में मानने वाला होगा | बिल में घुसे साँप की तरह शनि अपने हेडक्वार्टर में अकेला बैठा मौत के वारंट जारी करने वाला स्वयं ही पूरा जज, हाकिम होगा | 

3) जैसी बुध, राहु, केतु की चाल वैसी ही शनि की चाल होगी | शनि अब अपने एजेंटो के एतबार पर काम करेगा | मगर स्वयं शनि का जाति असर वैसा होगा जैसा टेवे में मंगल बैठा हो | अकेला शनि कभी मंदा न होगा | यह घर अब मारक स्थान के बजाए शनि का हेडक्वार्टर होगा | 

4) चंद्र का उपाय, चाँदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखने से शनि की असलियत का पता चलेगा | 

5) शनि की चीजे न मंदी होगी न शनि का असर मंदा होगा मगर शर्त यह नहीं कि भला होगा | समय के अनुसार जैसा मुनासिब होगा, बदल जाएगा | जब शनि अकेला हो | 

मंदी हालत में 

1) शराब से परहेज शनि का असर मंदा न होने देगा | 

2) छाती पर ज्यादा बाल तो उम्र भर गुलामी में गुजार दे | 

3) इस घर में शनि के साथ जितने ग्रह हो उतनी ही मौते हो जाने के बाद ऐसा व्यक्ति जन्म लेगा | मंदी हालत में चंद्र का उपाय यानि खालिस चंडी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखना या पत्थर पर बैठ कर दूध से स्नान करना शुभ होगा | यानि मिटटी पर बैठ कर स्नान न करे | जब कभी स्नान करे अपने पाँव तले कोई न कोई चीज रख ले चाहे कंकर, पत्थर ही क्यों न हो ताकि पाँव का तलवा कच्ची जमीन को न लगे | 

4) शत्रु ग्रह (सूर्य, चंद्र, मंगल) साथ या साथी हो तो शनि खुद ही इतना मंदा होगा कि मौत ही मौत खड़ी करेगा | बुढ़ापे में नजर का धोखा होगा | 

5) खाना नंबर 12 खाली हो तो कुल उम्र बल्कि आखिरी वक्त तक धन की कमी और दुखिया रहे | ऐसे टेवे वाले के जन्म लेते ही दूसरे साथी ग्रहों से सम्बंधित करीबी सम्बन्धियों को कब्र में जाना पड़े | बुढ़ापे में नजर का धोखा होगा | 

शनि के मंदे असर का रुख किस तरफ होगा : 

राहु को सिर और केतु को दुम मान कर एक साँप की शक्ल बनाए | राहु बैठा होने वाले घर से आगे जिस भी खाने में सीधी रेखा जा सकती हो उस घर पर शनि का असर होगा | अच्छा या बुरा जो भी जन्म कुंडली या वर्ष कुंडली में हो | दुम केतु पहले घरों का हो तो शनि का प्रभाव उत्तम तथा सहायक होगा |  

टेवे वाला सराय या ऐसा मकान बनवाए जहाँ आम मुसाफिर मुफ्त आराम करेशनि नंबर 8 वाले को बेघर कर के तंग हाल में डाल देगा खासकर जब शनि मंदा हो  

खाना नंबर 8 में शनि मंदा हो कर बैठा हो तो टेवे वाला जब मकान बनाना शुरू करे तो मौते गरजने लगे | शनि राहु - केतु की अच्छी या बुरी हालत के हिसाब से असर देगा | अच्छा होगा 48 साल तक अपने नाम पर मकान न बनाए | 

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant