लाल किताब
राहु खाना नंबर 3
आयु तक धन का स्वामी, गोली-बन्दूक लिए पहरेदार
स्याह रंग के रिश्तेदार | मंगल (शेर) के घर में अब राहु बिल्ली का जगह तेंदुआ होगा | यानि पेड़ पर चढ़ने की कला को फिर भी न भूलेगा |
तरक्की की शर्त है पर तबदीली की नहीं |
अक्लमंद कभी तेरा शत्रु बनेगा |
बुरा यार अहमक (मुर्ख) से कमतर करेगा |
नेक हालत में
1) ऊँचे आसमान की चोटी तक सहायता करने वाला होगा | अमीर जायदादों वाला होगा | राहु अकेला ही होने की हालत में स्वयं आयु और धन का राखा | राहु हाथ में गोली-बन्दूक लिए पक्का निशानेबाज और चौकन्ना पहरेदार होगा | ऐसा आदमी कभी किसी से न डरेगा, शेर का शिकारी हाथी चाहे जंगल में अकेला ही क्यों न हो | बेधड़क हो कर सहायता करने वाला | अगर किसी का शत्रु भी हो जाए तो बेफकूफ मित्र से कम ही बुरा करने वाला और आखिर में भला ही करने वाला करने वाला होगा |
2) भविष्य में होने वाली किसी घटना या बात का उसे 2 वर्ष पहले ही स्वप्न में ज्ञान हो जाएगा | स्वप्न सच्चा होगा | त्रिलोकी के नर्क के जाल को काटेगा | निसंतान न होगा | लम्बी आयु और तरक्की | जागीरों का मालिक होगा | सुखिया होगा | शत्रु का सिर काटने के लिए कलम में तलवार से अधिक शक्ति होगी | सूर्य का प्रभाव अब दो गुना नेक होगा | आखिरी समय अपने परिवार के लिए जायदाद जरूर छोड़ कर जाएगा | कर्जा छोड़ कर न मरेगा | दुश्मन पर हावी रहेगा |
3) मंगल भी नंबर 3 में हो तो शाही सवारी का हाथी या राजा की गिनती का आदमी होगा |
4) जब शत्रु सूर्य, शुक्र, मंगल साथ-साथी तो भी शत्रु ग्रहों से मंदा न होगा और न ही उनसे मरेगा | शत्रु ग्रहों के प्रभाव में भी कोई खराबी न होगी | बल्कि सब और से सुखिया होगा |
मंदी हालत में
1) भाई-सम्बन्धी धन को बर्बाद करेंगे | धन उधार बतौर कर्जा लेकर मुकर जाएंगे या धोखा फरेब से तबाह करेंगे
2) मंदे समय चंद्र का उपाय करे |
3) कोई भी ग्रह नंबर 12 में या साथ-साथी सिवाय मंगल नंबर 3 के या कोई शत्रु ग्रह साथ हो तो राहु का फल तो मंदा न होगा पर 34 साल आयु तक बुध और केतु का फल मंदा होगा |
4) जब सूर्य-बुध नंबर 3 में हो तो राहु का फल तो मंदा न होगा यानि टेवे वाले का सूर्य (जिस्म, राजदरबार) तो मंदा न होगा पर सूर्य-बुध की आयु में (बुध) बहन का सूर्य (पति, राजदरबार) वगैरा मंदा होगा | बहन, विधवा, दुखी हो | मगर टेवे वाले को हर तरह से मान मिलेगा |
कोयले से सम्बंधित काम ठीक रहेंगे मगर हाथी दांत के काम या पास रखना बर्बाद करेगा |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant