Showing posts with label लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 8. Show all posts
Showing posts with label लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 8. Show all posts

Thursday, 6 September 2018

लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 8


लाल किताब पक्का घर खाना नंबर 8  


1)    बुध या मंगल अकेले इस घर में अच्छे नहीं मानते ओर दोनों का सम्बन्ध भी अच्छा नहीं मानते क्योकि शत्रु है पर खाना नंबर 8 में ये दोनों इक्कठे हो तो मंदे नहीं मानते |

2)    आठवाँ घर मौत का है | खाना नंबर आठ मंदा हो ओर 6 भी मंदा हो रहा हो तो खाना नंबर 3 का ग्रह मौत से बचा लेता है | जब 6/8/10 मंदे हो तो खाना नंबर चार मौत का बहाना होता है | 

3)    घर आठवाँ जब बदी पर आये तो 6-2 भी आ मिलते है, बैठा 12 चाहे दोस्त या दुश्मन फैसला उसी से लेते है |

4)    मंगल बद इस घर सबसे मंदा, बुध पापी नहीं अच्छे है, ग्रह 11 घर चीज़ जो लावे छत गिरी ही गिनते है |

5)    खाना नंबर 8 में जब बृहस्पति, सूरज, चन्द्र  अकेले या कोई दो या इक्कठे हो तो खाना नंबर 8 का फल न तो आगे यानि 12 में ओर न ही पीछे यानि 2 में जाएगा | खाना नंबर आठ का असर खाना 8 में बंद गिना जायगा |  गोया मौत के घर को सूरज, बृहस्पति, चन्द्र जीत लेंगे |

6)    शनि, मंगल, चन्द्र अकेले अकेले इस घर में मंदे नहीं होते पर जब कोई दो या तीनो इक्कठे बैठे हो तो शनि मौतों का भंडारी, चन्द्र दौलत ओर सेहत बर्बाद करने वाला ओर मंगल में 2-6 का मंदा असर शामिल ओर मंगल लानत का देवता जलता होगा | बुध नंबर 8 में हमेशा मंदा ओर मंगल 8 में अमूमन बुरा पर दोनों इक्कठे उत्तम होगे जबतक खाना नंबर 2 में शनि न हो वर्ना मंगल बद हो होगा जो मैदाने जंग में मौत का बहाना खड़ा करेगा |

7)    8/6 में से कोई एक मंदा हो तो दोनों मंदे होगे |

8)    आखिरी अपील चन्द्र पर होगी

9)    खाना नंबर 11 का ग्रह वर्षफल में जब खाना नंबर 8 या 11 में आ जाए तो खाना नंबर 11 की मुत्ल्ल्का चीज़ नई खरीद कर लाने पर सेहत व दौलत दोनों बर्बाद होगे |

10)   खाना नंबर 8 की मंदी हालत की जो खाना नंबर 4 मार्फ़त नंबर 2 होगा, जब तक 2 खाली तो मंदी हालत नंबर 8 तक महदूद होगी | नंबर 11 में अगर 8 का दुश्मन हो तो 8 का बुरा असर 2 में न जाएगा |

11)   जब नंबर 8 दुश्मन हो 2/11 का तो नंबर 8 का ग्रह दृष्टि के अनुसार जब भी मौका मिलेगा नंबर 2,11 पर मार कर ही देगा |

S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant


लाल किताब पक्का घर खाना न 8