Showing posts with label सूर्य खाना नंबर 2. Show all posts
Showing posts with label सूर्य खाना नंबर 2. Show all posts

Saturday, 8 September 2018

लाल किताब सूर्य खाना नंबर 2


लाल किताब 

सूर्य खाना नंबर 2

सखी, दाता, अपने भुजा बल का स्वामी

है खाना मुबारिक, कमा खुद हो सीखे, हुए मंद सूर्य, मुफ्त दूध जो पीते |
दर्जा सखावत (उदारता) राज हो ऊँचा, शत्रु बैरी सब मरता हो |
पिता माता बुध पाप कबीला, सूर्य सभी को तारता हो |
छठे चन्द्र खुद चन्द्र बढ़ता, आठ चन्द्र रवि मरता हो | (8 खाली तो सूर्य तथा खाना 2 का शुभ प्रभाव)
1 में मंगल ओर चन्द्र 12, दुखिया आंसू घर भरता हो |
न ही स्त्री जाति बढती, न ही गुरु प्रधान हो | (सूर्य-गुरु का जुदा प्रभाव न दिखेगा या ऐसा कहे कि  गुर स्वयं सूर्य के अनुसार चलेगा)  
याद इतना हो जरूरी, छोड़ देना दान को | (दान लेना केवल अशुभ ही नहीं पूरी बर्बादी का कारण होगा)   

नेक हालत में

1)      सूर्य – गुरु साथ-साथी या दृष्टि नंबर 8-2-6-12-5-9-10 में ओर शनि का सम्बन्ध न हो तो मामा ( नंबर 6) की हालत उत्तम होगी | अपनी लड़किओं के रिश्तेदार (नंबर 6) के खानदान हरे भरे | 11 दिन, 11 मास, 11 साल की आयु में शत्रु की मौत होगी | गुरु का प्रभाव जुदा न दिखेगा बल्कि सूर्य भी गुरु की भांति होगा | सवारी तथा चौपाया (कार वगैरा) का सुख होगा | जिस कदर सखी दाता उसी कदर जीवन में बढे ओर शत्रु दबे रहे | अपने भुजा बल पर भरोसा करने वाला होगा | माता, पिता ओर अपनी बहन लड़की का कबीला, ससुराल (राहु) का कबीला अपनी स्त्री समेत ओर (केतु) नर संतान का कबीला इन सब को पार लगाने वाला तथा पालने वाला होगा |    
2)      सूर्य कायम हो तो स्वयं अपने हाथों से काम करने वाला होगा ओर हुनर को जानने वाला होगा बाबत कारोबार |
3)      चन्द्र नंबर 6 में हो तो चन्द्र का फल नेक ओर सूर्य का प्रभाव भी ऊँचा शक्तिशाली होगा
4)      बुध 8 में हो ओर अनामिका का सिरा गोल हो तो बहादुर होगा ओर अगर कनिष्ठिका अनामिका की तरफ झुकी हो तो दस्ती काम को व्यापार से अच्छा समझे
5)      राहु 8 में हो तो हुनरमंद होगा
6)      केतु नंबर 8 में हो तो स्वयं सच्चा ओर सच्चाई पसंद होगा |
7)      बुध 9 में हो तो बहरूपिया, प्रसिद्धी चाहने वाला |  
8)      राहु 9 में हो तो तस्वीरे बनाने वाला पेंटर आदि होगा
9)      केतु 9 में हो या बुध 10 में हो तो दस्ती काम की शक्ति वाला होगा, टेक्नीशियन |  
10)   मंगल 9 में हो तो शौक़ीन विचारो का स्वामी होगा |
11)   8 खाली हो तो सूर्य स्वयं तथा खाना नंबर 2 की चीजो का उत्तम प्रभाव होगा |
12)   शनि 10 में हो तो मान ओर बुद्धि का स्वामी होगा |
13)   शनि 11 में हो तो कभी खुश कभी उदास हर दम तबियत बदलने वाला होगा |

मंदी हालत में

न स्त्री जाती बढती, न ही गुरु प्रधान हो, याद इतनी हो जरूरी, छोड़ देना दान को |
इस घर में बैठा सूर्य शत्रु ग्रह (शुक्र) की चीजे स्त्री, धन, पतिहीन या माशूक स्त्री, आलु, अभ्रक (white semi transparent mineral called as Mica), सफ़ेद कपूर, बगैर सींग की गाय, राग, स्वाद, माता, बुआ, मासी, गुदा आदि पर अपने नेक प्रभाव बंद कर देगा | जर, जोरू, जमीन के झगडे तबाही का कारण होंगे | परिवार में स्त्रिओं की गिनती घटती होगी जैसे माता, औरत, बहन आदि | उपाय के तौर पर शनि का उपाय करे जैसे नारियल, तेल (सरसों), साबुत बादाम धर्म स्थान में देते रहना सहायक होगा | जिस कदर जर, जोरू, जमीन के झगडे बढ़ेंगे, सूर्य मंदा होता चला जाएगा |      
1)      चन्द्र अगर 8 में तो दान लेना जातक को तबाह कर देगा इसलिए अच्छा यही है की स्वयं कमा कर ही खाए | किसी के आगे हाथ न फैलाए |
2)      मंगल 1 में ओर चन्द्र 12 में हो तो हर तरह से दुखिया या तंग हाल होगा | तीनो ग्रहों का मंदा फल होगा इसलिए तीनो ग्रहो का उपाय करे खासकर चन्द्र का |
मंगल 8 में हो तो लालची होगा |


S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer