लाल किताब
बुध खाना नंबर 11
धनी जन्म से | उल्लू का पट्ठा | कोढ़ी | 34 साल आयु के बाद हीरा मददगार होगा |
सोना भाव बढ़ता, लगे जब कसौटी |
समय नाश अपने, अक्ल पहले सोती |
जन्म से लेकर 34 वर्ष तक बुध ऐसा मंदा कि पानी में डूबे मुर्दे की तरह भाग्य का हाल होगा | चंद्र, शनि, गुरु का फल भी मंदा करता होगा | मगर बाद में ऐसे मुर्दे के पेट से पानी निकलने वाले उल्टे घड़े की तरह सब और से दुबे हुए को जीवित और प्रसन्न कर देगा | चाहे मंदा ही क्यों न हो |
नेक हालत में
1) शनि अब बुध के चक्र में होगा |
2) बुध का अच्छा या बुरा असर गुरु की हालत पर निर्भर करेगा |
3) 34 साल आयु के बाद आराम मिलेगा और बुध तारने वाला हीरा होगा | धन की सब कमी दूर होगी |
4) दिन का समय कम ही ख़ुशी का होगा | गुरु और शनि (ज़माने की हवा और संसार की विष) दोनों को अपने दायरे की चक्र में घुमाता होगा | मगर 34 साल आयु के बाद रात शाहाना (राजसी) हाल, सदा आराम और प्रसन्नता होगी |
5) खाना नंबर 2 खाली हो तो स्वयं शर्मसार और हुनरवान होगा |
6) खाना नंबर 7 में गुरु या चंद्र हो, खाना नंबर 2 खाली हो या खाना नंबर 3 मंदा हो तो जिस साल बुध नंबर 1 में आएगा, सीप में हीरे-मोती पैदा होंगे |
11-23-36-48-57-72-84-94-105-119 साल में |
मंदी हालत में
1) अब बुध उल्लू का पट्ठा होगा | गले में ताम्बे का पैसा सहायक होगा जो इस ग्रह को बेफ़कूफी के कामो में धन हानि करवाने से बाज रखेगा |
2) खाना नंबर 9 में बैठा बुध जब नंबर 11 में आए और टेवे वाला किसी फ़क़ीर वगैरा से ताबीज ले ले तो बुध पूरा जड़ से उखाड़ देगा यानि अति मंदा होगा |
3) बुध मंदा हो तो शनि और गुरु का भी नेक फल न होगा |
4) बुध का असर टेवे वाले पर साये की तरह 34 साल तक साथ होगा मगर उसकी लड़की पर आधी उम्र तक यानि 17 साल तक ही होगा |
S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
1 comment:
बुध का असर टेवे वाले पर साये की तरह 34 साल तक साथ होगा मगर उसकी लड़की पर आधी उम्र तक यानि 17 साल तक ही होगा
uski ladki se tatparya?
Post a Comment