लाल किताब
केतु खाना नंबर 11
गीदड़ स्वभाव वाला कुत्ता
फ़िक्र छोड़ गुजरे का जो चली गयी है |
नजर रख तू आगे की जो आ रही है |
केतु 11* ग्यारह गुना हो, धन-दौलत हो उम्दा |
पर खुद केतु** शनि दोनों का, फल होगा ही मंदा |
जायदाद न उतनी होगी, जितनी खुद बनाए |
बुध अगर न तीजे बैठे, केतु राज कराए |
गर बुध उसके तीजे होव, केतु मारे चीख़ाँ |
किस्मत की दोरंगी होव, रोवे अपना लेखाँ |
*मर्द के टेवे में अपना लड़का
**औरत के टेवे में लड़का और दोहता
केतु, गुरु 5-11 होते, जन्म लड़का जब लेता हो, जिस्म उम्र उस मुर्दा गिनते, लाश अमूमन पैदा हो
नेक हालत में
1) जो गुजर गई वो अच्छी होगी | सदा आगे का ख्याल रखना होगा | जद्दी जायदाद तो इतनी न होगी जितनी स्वयं पैदा की होगी | केतु राजदरबार के लिए राजयोग जब तक नंबर 3 में बुध न हो हरदम एक अकेला 2-11 की तरह बहता होगा |
2) गुरु का आसन | गीदड़ स्वभाव कुत्ता | स्वयं केतु की शक्ति, कामदेवी |
3) शनि नम्बर 3 में हो तो 11 गुना नेक माली हालत होगी | 11-23-36-48 साल में नंबर 1 में आएगा और उम्दा प्रभाव होगा जब नर ग्रह / स्त्री ग्रह मंदे हो |
4) खाना नंबर 3 में बुध न हो तो राजदरबार के लिए राजयोग होगा |
मंदी हालत में
1) अपने लड़के के जन्म पर (औरत के टेवे में लड़का और दोहता) अमूमन माता न होगी | केतु की आयु तक का फल, अपनी माता की नजर बल्कि उसकी आयु और माता और अपनी संतान का आपसी गुजरान, चंद्र की जानदार और बहने वाली चीजे सभी ही पर मंदा असर लेंगे | मगर संतान स्वयं नेक होगी |
2) स्वयं दरिद्री मगर संतान नेक जब नंबर 5 का राहु किसी प्रकार सहायक हो | मगर स्त्री के टेवे में उल्ट होगा यानि केतु का असर मुबारिक ही होगा |
3) शुभ काम के समय पीछे से दी हुए आवाज मंदे असर की निशानी होगी |
4) बुध नंबर 3 में हो तो चंद्र का फल खासकर 5-11-23 36-48 साल आयु में मंदा या सिफर ही होगा |
5) शनि मंदा हो तो मकान, संतान दोनों की उन्नति न होगी | मगर स्त्री के टेवे में शनि मंदा होने पर भी केतु मंदा न होगा |
6) नर संतान मुर्दा पैदा होगी | शनि के सफ़ेद चीजे खासकर मूली रात को स्त्री के सिरहाने रखकर सवेरे धर्म स्थान में देना सहायक होगा | स्त्री बचेगी | दूसरे साल फिर दोबारा नर संतान पैदा होगी | पहली संतान शायद ही जीवित हो |
7) जब केतु खाना नंबर 11 में और गुरु 5 में हो तो धर्म के नाम पर मांग कर खाना या दान लेना उसे निसंतान करेगा ओर बिना कफ़न मरने की पहली निशानी होगी | बच्चे मुर्दा ही पैदा होंगे
S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant
6 comments:
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Cancer Daily Horoscope
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography
Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
best vastu astrologer in India
Post a Comment