Saturday, 3 November 2018

लाल किताब केतु खाना नंबर 4

लाल किताब 

केतु खाना नंबर 4 


बच्चो को डराने वाला कुत्ता, ज्वारभाटा, समुन्द्र (खाना नंबर 4 चंद्र का) में तूफ़ान (केतु)

सफर अपने का फल चाहे मीठा मिलेगा |
मगर बोझ देरी का उसको सहना पड़ेगा |

नेक हालत में

1) बाप के लिए उत्तम फल बल्कि गुरु पिता की शक्ति उत्तम उच्च तथा नेक करता होगा |

2) अपनी संतान के लिए सब्र करना पड़ेगा | संतान देर से और कुल पुरोहित के आशीर्वाद से होगी जब गुरु जन्म कुंडली में या वर्षफल में उच्च हो जाए | ऐसी संतान लम्बी आयु की होगी चाहे माता तथा धन के लिए वह एक तूफ़ान होगा | चंद्र की चीजों का मंदा फल होगा | स्वयं धनवान, मेहनती होगा | अपने किए हुए कर्मो का परिणाम ईश्वर पर छोड़ने वाला होगा |

3) गुरु के उपाय से धन और संतान बढे | मंदिर में सोना दान करना या कुलपुरोहित को पीले रंग की चीजे देकर चरण छू कर आशीर्वाद लेना उत्तम होगा |

4) जब चंद्र या मंगल 3-4 में हो तो कन्या अधिक होंगी | बुद्धिमान और उत्तम सलाह का स्वामी होगा | धन की कमी न होगी |

मंदी हालत में

1) बच्चो को डराने वाला कुत्ता | स्वयं का स्वास्थ्य मंदा होगा | पेशाब में शक़्कर का आना (मधुमेह, diabetes) होगी | माता और स्वयं की संतान पर मंदा प्रभाव होगा | समुन्द्र में तूफ़ान की भांति ज्वारभाटा यानि संतान में देरी करे यानि संतान 34 साल के बाद पैदा होगी और वो भी कुल पुरोहित के आशीर्वाद से |

2) चंद्र या मंगल 3-4 में हो तो केतु और चंद्र दोनों मंदे होंगे | न माता सुखी न संतान बढे | कुएं में गिरे कुत्ते की तरह नर संतान का हाल होगा | जो कुएं से बाहर न निकल सके |

3) पशुओ जैसे विचार और कम धन खासकर जब अंगूठे का नाखून वाला हिस्सा छोटा और मोटा हो |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya
Vedic & Lal Kitab Astrologer

Lal Kitab Vastu Consultant

4 comments:

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Astrological Forecast

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.

Anonymous said...



Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja

Anonymous said...

Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography

Post a Comment