Wednesday, 14 November 2018

लाल किताब बृहस्पति + केतु

लाल किताब 

बृहस्पति + केतु 



जर्द निम्बू (पीला गुरु. निम्बू केतु), गुरु गद्दी (आसन)

साथ केतु से सेवा उम्दा, चंद्र बिना गुरु होता हो |
पहले केतु गुरु पीछे बैठा, मंदा असर गुरु देता हो |
बुध मदद जब उनको करता, लेख विधाता खुलता हो |
धन आयु औलाद इकट्ठा, शनि औरत सुख पूरा हो |
बाप गुरु तो केतु बेटा, पाठ पूजा शुभ होता हो |
वक्त मंदे जब दोनों इकट्ठा, दुखिया कोई न रहता हो |

दोनों के मिलाप से हर दो का असर उम्दा होगा | केतु अब गुरु गद्दी का मालिक या ऐसे पान का मालिक जो जहां चरण डाले वहां परिवार और दौलत आ पहुँचे |

गुरु {दरगाही (ईश्वरीय) कुदरती} और केतु (दुनियावी बनावटी ) दोनों ही दरवेश (फ़कीर) माने गए है | अगर बृहस्पति गुरु तो केतु उसका चेला होगा | गुरु अगर पूजा पाठ हो तो केतु गुरु के लिए पूजा पाठ करने की जगह या बैठने के लिए उसका आसन होगा | गुरु की हवा बेक़ैद और खुली हवा हुआ करती हो | मगर केतु जो साँप  (शनि) के खर्रांटे की हवा है दुनियावी धंधो से बंधी हुई किसी मतलब या जहर को (जब केतु मंदा हो) साथ लेकर चलती है | गुरु किसी बुराई-भलाई का ख्वाहिशमंद होगा मगर केतु किसी के भले-बुरे के लिए अपना छलावापन दिखला देगा |

नेक हालत में

अब खुद केतु (औलाद) ऊंच फल का होगा | मामा मरे तो बेशक, हमसाए (पडोसी) मारे जाए तो भी ठीक मगर गुरु का खुद जाती फल बुरा न होगा | नाक की तरफ से दोनों कानो के बीच फासला ज्यादा होआ |

खाना नंबर 1

सिँह सिंहासन योगी कुटिया, धर्मी राजा वह होता हो |
कदम मुबारिक जिस घर रखता, सुखिया वहां सभी होते हो |

हमेशा आराम पाए | हाथ पर शंख का निशान होगा |

खाना नंबर 2

गुरु मंदिर दरवेश फकीरी, आठ दृष्टि खाली जो |
लेख नसीबा खुलती पेशानी, बुलंद मर्तबा आली हो |
आठ बैरी या दुश्मन साथी, कुत्ता फांसी आ मरता हो |
लेख-लिखत सब ही कुछ मंदी, आयु अल्प तक होता हो |

उम्दा आसान (केतु), नेक आकबत (भविष्य), लम्बा चेहरा, चौड़ी पेशानी (माथा) जो हमदर्द और बुलंद मर्तबा (पदवी)  होगा | बशर्ते आठ खाली हो |   

हुक्मरान आसूदा (खुशहाल, निश्चिन्त, सुखी, संतुष्ट) होगा | जब 8 में दोस्त ग्रह हो |

खाना नंबर 4

उच्च गुरु ख़्वाह केतु मंदा, औलाद मंदा नहीं होता हो |
जर दौलत घर-बार हो उम्दा, भक्त पिता और माता हो |
पितृ रेखा का असर हो बढ़ता, इल्म अक्ल सुख मिलता हो |
समुन्द्र हवाई बारिश उम्दा, पाँव लक्ष्मी देता हो |

तालीम वाला होगा |

खाना नंबर 6

अगर खाना नंबर 2 खाली हो या नंबर 2 से दृष्टि भली हो तो किस्मत का हाल भला, शुभ गुजरान होगा | उसे मरने से पहले अपनी मौत का पता चल जाएगा | चेहरा लम्बा और नेक स्वभाव होगा |

खाना नंबर 7-8-12

गरीब तपस्वी पेट से भूखा, साथ दरिद्र भरता हो |
रात आराम अमीरी आत्मा, बाकी असर सब उत्तम हो |

खाना नंबर 7 तपस्वी मगर पेट से भूखा 
खाना नंबर 8  दरिद्री से भरपूर
खाना नंबर 12 बड़ा ही अमीर और आसूदा (खुशहाल, निश्चिंत, सुखी, संतुष्ट) 

बाकी घर अपना अपना फल होगा |

मंदी हालत में

दुश्मन 40 साल आयु तक तंग करेंगे जब केतु की जड़ नंबर 6 में उसके शत्रु चंद्र / मंगल हो या गुरु की जड़ 9 / 12 में उसके शत्रु शुक्र / बुध / राहु हो  | जर्द निम्बू धर्म स्थान में देना मददगार होगा |

कुंडली वाले के लिए दोनों का फल उत्तम और मुबारिक होगा मगर केतु और की जानदार आशिया का फल मंदा ही होगा | नाक की तरफ से मर्द के दोनों कानो के बीच का फासला अगर ज्यादा हो तो चौड़ा चेहरा होगा और खुदगर्ज होगा | (जब दोनों में से कोई एक मंदा हो)

खाना नंबर 2

तंग पेशानी और छोड़ा चेहरा, खुदगर्ज, मंद भाग्य होगा | (जब 8 में दुश्मन हो)

खाना नंबर 4

नर औलाद की देरी बल्कि किल्लत होगी |

खाना नंबर 6

पहले लड़के या लड़की का सुख न होगा | (खाना नंबर 2 की दृष्टि के मुताबिक अगर केतु मंदा और गुरु कायम) पैर का अंगूठा छोटा और तर्जनी बड़ी होगी

दुसरो का गुलाम होगा जब नंबर 2 से दृष्टि के मुताबिक केतु कायम और गुरु मंदा हो | पैर का अंगूठा बड़ा और तर्जनी छोटी होगी |

खाना नंबर 7

तपस्वी मगर मुफ़लिस (गरीब) होगा | गुरु नंबर 7 का फल प्रबल होगा |

खाना नंबर 8

दरिद्र, निर्धन मुर्दा रूह का मालिक होगा |

S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant 

11 comments:

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
 Astrology and  Horoscope 2024 




Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
राशियों के आधार पर 2024 में वाहन खरीदने का समय

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Holiday List 2024

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Aries Love and Relationship Horoscope

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Astrological Forecast

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Cancer Daily Horoscope

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.

Anonymous said...



Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja

Anonymous said...

Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Celebrity Biography

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
best vastu astrologer in India

Post a Comment