Saturday, 26 January 2019

लाल किताब बुध और शनि

                 लाल किताब 

                 बुध और शनि* 

जायदाद मनकूला (दूसरी जगह ले जाने योग्य), आम का दरख्त दरख्त 

दोनों 39/40 साल तक मुश्तरका होंगे | मुश्तरका मिलावट में बुध 4 हिस्से तो शनि 5 हिस्से होगा | 

उड़ता साँप** या बाज परिंदा, नजर चील की होती है | 
शुक्र-रवि का तपेदिक तोड़े, अनाज व्यापारी उम्दा हो | 

*शराबी-कबाबी, जुबान से ही साँप की ताकत या औरत को उड़ा लेवे | और शनि का जादू भर दे | 
**उड़ता साँप नेक मायनो में | ससुराल के लिए फिर भी मंदा ही होगा | शनि के साथ बुध मानिंद कली होगा |  

नेक हालत में

औलाद पर बुरा असर कभी न होगा | बल्कि 24 साल लड़को की पैदाइश होगी | 42 साल दुश्मनो से बचाव होगा | वाल्दैन का सुख-सागर लम्बा और नेक होगा | खुद भी वो नेक किस्मत का मालिक और हमदर्द होगा | दुसरो के लिए एक साँप (शनि) और उड़ने वाला परिन्दा (बुध) होगा जिसकी चील (शनि) की नजर होगी | हाथ पर जौ का निशान मुबारिक असर देगा |    

खाना नंबर 2-12

उसका लोहा और पत्थर (शनि) आशिया कारोबार या रिश्तेदार मुतल्लका, शनि कीमती हीरे का काम दे | अगर जहर को भी हाथ लगा दे तो वो भी अमृत कुण्ड बन जाए और मारने के बजाए तारने लगे | ऐसा आदमी उम्दा सेहत, हमदर्द और नेक किस्मत का मालिक होगा | वाल्दैन नेक और उनका मेल-जोल नेक होगा और टेवे वाले के लिए उनका सुख सागर लम्बा होगा |


खाना नंबर 4

बुध का फल कभी बुरा न होगा ख़्वाह चंद्र किसी तरह भी दोनों के साथ शामिल हो जाए |


खाना नंबर 7

धनाढ्य और सुखिया होगा |


खाना नंबर 11

अगर राहु-केतु के दायें - बायें होने के असूल से शनि नेक साबित हो और नंबर 3 से भी कोई मंदा असर शामिल न हो तो ऐसा शख्स गाँव का रईस और सुख पाने वाला होगा | 45 साल दौलत नसीब हो |

बाकी घर अपना-अपना फल होगा |


मंदी हालत में


खाना नंबर 2 - 12

बुध-शनि नंबर 2, बुध के मंदे असर के वक्त पिता की मौत शनि की आशिया जैसे मशीन, मोटर लारी, जहर, शराब वगैरा से होगी या शनि की आशिया, कारोबार मुतल्लका  बाप के लिए खराबी या मौत तक मंदे असर के साबित होंगे | कुत्ते का काटना भी जहर साबित होगा |


खाना नंबर 4

खूनी होगा | अब चंद्र का फल बुरा होगा | दुसरो के लिए ऐसा शख्स खूनी साँप की तरह बुरा असर देगा |


खाना नंबर 7

शराबी-कबाबी नेकी फरामोश होगा |


खाना नंबर 9

बुध उम्र तक काग रेखा, बाद शनि फल देता हो |
असर मंदा औलाद न होगा, शनि भला ही फल देता हो |

बुध की 34 साल उम्र तक काग रेखा (मंदा जमाना) हो और उसके बाद शनि का नंबर 9 का दिया उम्दा और नेक फल होगा |


खाना नंबर 11

पाप स्वाभाव जो शनि उम्दा, या घर तीसरा खाली हो |
जमीन जमीना गांव होता, वरना शनि फल जाती हो |  

अगर नंबर 3 शनि को मंदा कर रहा हो तो शनि का जाती फैसला किस्मत का फैसला होगा |


बाकी घर अपना-अपना फल होगा |

 S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrology
Lal Kitab Vastu Consultant
  

5 comments:

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
राशियों के आधार पर 2024 में वाहन खरीदने का समय

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Aries Love and Relationship Horoscope

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Cancer Daily Horoscope

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.

Post a Comment