Tuesday, 29 January 2019

लाल किताब बृहस्पति, चंद्र और अन्य तीसरा ग्रह

लाल किताब 

बृहस्पति, चंद्र और अन्य तीसरा ग्रह 

बृहस्पति + चंद्र + शुक्र 

किस्मत का अजीब ढंग होगा | कभी शाह कभी मलंग (फ़क़ीर) | कभी खुशहाल कभी तंग | नेक हालत के वक्त किस्मत के मैदान में मिटटी (शुक्र) से दूध (चंद्र) निकलने की तरह तीनो ग्रहो का, सिवाय नंबर 7 के, उत्तम और नेक फल होगा | माता रानी, निहायत धर्मात्मा और सुख नसीब वाली शरीफ खानदान और उम्दा स्वाभाव की मालिक होगी | मगर शादी (शुक्र) के दिन से धन-दौलत आगे बढ़ना बंद हो जाएगा | और सोने-चाँदी में मिटटी मिली हुई नजर आएगी या माया कम ही होती चली जाएगी |

तीनो नंबर 7 में हो तो शमाँ के परवाने (रात के चिराग के इर्द-गिर्द कीड़े) की तरह इश्क की लहर में जल मरने वाला होगा और अगर सूर्य भी मंदा हो जाए तो नाकामयाब आशिक होगा जो बदनाम और तबाह ही होगा |

बहुत बड़ा बृहस्पति जो औलाद से महरूम रखेगा | (जब तीनो नंबर 2 और मंगल नष्ट हो)


बृहस्पति + चंद्र + मंगल       


पीपल (बृहस्पति), नीम (मंगल) और बड़ (बृहस्पति+चंद्र) तीनो का मुश्तर्का दरख्त होगा जो हर तरह से तीनो ग्रहों का उत्तम फल दे |


बृहस्पति + चंद्र + बुध

तिजारत (व्यापार) दलाली में बहुत फायदा हो और तीनो ग्रहो का उत्तम फल होगा सिवाय 2,3,4 के | बुध अब मददगार ही होगा | मगर लखपति होते हुए भी मुसीबत पर मुसीबत देखता चला जाए | अक्ल मदद न दे |

बुध पिता पर भारी होगा | मगर धन-दौलत के लिए उम्दा होगा | (तीनो नंबर 2 में हो)

तीनो ही ग्रहो का मंदा और निकम्मा फल होगा | (तीनो नंबर 3 में हो)

बुध माता पर मंदा होगा | मगर धन-दौलत के लिए उम्दा होगा | (तीनो नंबर 4 में हो)

नंबर 2,3,4, के अलावा बृहस्पति बाकी सब घरों में काबिले इलाज होगा |


बृहस्पति + चंद्र + शनि 


तीनो ग्रहो का (सिवाय नंबर 2,9 के) उम्दा और बाहम दोस्ताना फल होगा | बृहस्पति और शनि का खासकर उम्दा फल होगा | ऐसा आदमी दुसरो के लिए लोहे को पारस का काम देगा यानि दुसरो को तारता ही जाएगा और एक कारामद (उपयुक्त) दोस्त होगा | माता-पिता सुख-सागर उत्तम और लम्बा अरसा होगा |


अब खाना नंबर 8 ख़्वाह कितना ही मंदा हो, उसका कितना ही बुरा असर दृष्टि की रूह से खाना नंबर 2 में जा रहा हो मगर तीनो नंबर 2 के वक्त चंद्र कभी मंदा न होगा | (तीनो नंबर 2)

चंद्र का मंदा असर शामिल होगा | दरिया में भवँर (पानी का चक्र) का खतरनाक नजारा किस्मत के मैदान में अक्सर दरपेश (उपस्थित, सामने) होगा | (तीनो नंबर 9)

माता, पिता, ताई, चाची, मौसी ख़ुदकुशी से मरे या मारी जाए | (तीनो नंबर 11)


बृहस्पति + चंद्र + राहु 


बृहस्पति अब राहु के ताल्लुक से चुप ही होगा मगर गुम न होगा | बृहस्पति और चंद्र में से किसी का भी फल ख़राब न होगा सिवाय खाना नंबर 12 के जहाँ दोनों का फल हल्का मंदा ही रहेगा | बाकी सब घरो में मर्दो और स्त्रियों (चंद्र और शुक्र दोनों से सम्बंधित) का सुख तो जरूर ही हल्का होगा | मगर चंद्र और बृहस्पति दोनों ग्रहो के दूसरे असरो पर कोई ख़राब असर न होगा | जानो पर भी कोई बुरा असर न होगा | सिर्फ बाहमी सुख हल्का (मंदा) गिनते है |


बृहस्पति + चंद्र + केतु 

साँस की हवा बर्फानी लेने की वजह से मायूसकुन साबित होगी | प्यास बुझाने के लिए पानी (चंद्र) के बजाए पेशाब (केतु) की बदबू से सफर (केतु) की मंजिल खोटी होगी | तीनो का फल मंदा होगा |

S Kuber RA
Jyotish Acharaya 
Vedic & Lal Kitab Astrologer 

Lal Kitab Vastu Consultant

8 comments:

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
 Astrology and  Horoscope 2024 




Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
राशियों के आधार पर 2024 में वाहन खरीदने का समय

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Holiday List 2024

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Vastu consultant near you

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Astrological Forecast

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
Leo Love and Relationship Horoscope 2024.

Anonymous said...



Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog
Online Puja

Anonymous said...


Amazing Content with very useful information we are awaiting for your next blog.
best vastu astrologer in India

Post a Comment