Tuesday 19 February 2019

लाल किताब हर ग्रह से सम्बंधित इंसान


लाल किताब 

हर ग्रह से सम्बंधित इंसान 


बृहस्पति का इंसान

बृहस्पति ग्रह के प्रबल होने वाले व्यक्ति का माथा चूहे के माथे की तरह तंग सा न होगा | न ही वह दमे की बीमारी वाला या नाक कटा होगा | इसका बोलना चालना बैठना वगैरा बृहस्पति की तरह शहाना गंभीर और नेक होगा | हाथ की पहली ऊँगली तर्जनी लम्बी होगी मगर कटी हुई या रद्दी हो चुकी न होगी | तबियत में सुथरे लापरवाह जिसमे किसी से भी मुहब्बत की बू न हो की तरह रूखापन न होगा और न जानवरो को जिबह (गला काटना) करने वाला कसाई होगा | निम्नलिखित का साथ होगा :

रूहानी हाथ

उँगलियों के जोड़ मालूम ही न हो और नाखूनों वाली पोरी नोकीली सीधे हो तो मजहब पर मर जाने वाला होगा | जो किस्मत करेगी देखा जाएगा के कोल का आदमी होगा | ऐसे शख्स से किसी को भी फायदा न होगा | आदत से लापरवाह, माली हालत दरम्याना होगी |   






सूर्य का इंसान


सूर्य प्रबल वाला अंगहीन जिस्म का कोई हिस्सा कटे वाला न होगा | इसका रंग गंदमी, आँखे शेर नर की तरह रोशन मगर डरावनी न होगी | कद इसका लम्बा, जिस्म पतला (इकहरे) जिस्म वाला मगर दुबला या मरियल नहीं | हर तरह की मुसीबत बर्दाश्त कर सकने वाला और मजबूत होगा | चेहरा कुशादा (लम्बा-चौड़ा) खुली पेशानी वाला होगा | रफ़्तार गुफ़्तार (बातचीत करने का ढंग) में दायाँ हिस्सा जिस्म का पहले चलने वाला हो | शक्लो शबाहत (रूप, आकृति, सूरत) शक्ल सूरत जाहिरा तौर पर तो भोला भाला मगर अंदर से दबी हुई आग वाला गर्म होगा | चाल-चलन कामदेव का पूरा नेक होगा | शराब से दूर रहने वाला और शरारत का माकूल जवाब देने वाला होगा | हर बात में पहले हिस्सा लेने वाला होगा | निम्नलिखित बातो का साथ होगा :


सपाट हाथ, उँगलियों के दरम्यानी जोड़ मोटे, और उनके और उनके सिरे गोल हो तो ऐसा शख्स मेहनती, इरादे का पक्का होगा, जिस बात पर अड़े पीछे न हटे |   




   



चंद्र का इंसान

चंद्र प्रबल वाला सफ़ेद रंग दूध की झलक वाला, दही के रंग की सफेदी नहीं, शांत स्वभाव, चौड़ाई वाला चेहरा चकोर, या घोड़े की आँख वाला, दूसरे की बात में हाँ में हाँ मिला कर फिर उसको नर्म सा जवाब देकर और उसके दिल को मना कर अपनी तरफ करने वाला होगा | लिबास में सफेदी पसंद, जिस्म का निचला हिस्सा नाभि से पाँव की तरफ का हिस्सा पले हुए हाथी की तरह भारी, मगर भद्दा सा और बेडोल न होगा | निम्नलिखित बातो का साथ होगा :


मुतफिरे (भिन्न-भिन्न, जुदा) का हाथ, अँगूठा छोटा, उँगलियाँ तराशी सी हुई हो तो मवेशी पालने का शौक़ीन और मवेशियों से
फायदा उठाए |



          



शुक्र का इंसान

शुक्र प्रबल वाला रंग में सफ़ेद (दही के सफ़ेद रंग की झलक, दूध के सफ़ेद रंग की नहीं) चेहरा गोल-मोल, साफ़ खूबसूरत आँखे बैल की तरह की मगर मस्ताना और आशिकाना ढंग की, रुख़्सारे बुलंदो पर गोश्त व गोल, तबियत में ऐश पसंद कोई रोए कोई हँसे मगर वह खुद अपने आप में खुश और हर दम अपने आप को औरतो की तरह सवांरता है | निम्नलिखित बातो का साथ होगा :

बराबर हाथ उँगलियाँ नोकदार और जोड़ उनके मोटे हो तो हुसन परस्ती  पर मर मिटने वाला होगा |


    







मंगल नेक वाला इंसान

मंगल नेक प्रबल वाला एक तरफ तबियत, दहाना (बड़ा और चौड़ा मुँह), दोनों होंठ बराबर और सुर्ख रंग आँखे और शेर की निशानियाँ भी साथ मिलती सी मालूम होंगी | गुम्बद मीनार की तरह ऊपर से उभरा हुआ और भारी, और नीचे पाँव की तरफ से हल्का होगा | निम्नलिखित बातो का साथ होगा : 

वर्गाकार हाथ, उँगलियों के सिरे चौड़े होंगे, हुकूमत का इच्छुक इरादे का पक्का होवे |     







   

मंगल बद का इंसान

मंगल बद प्रबल वाला जल्लाद कसाई और हाथ में आग और छुरी साथ लिए फिरता हो | मैदान जंग की तलाश करने वाला ढूंढ कर पाने वाला, खुद कोशिश करके लड़ पड़ने वाला | आँखे खूँखारी में शेर की तरह और सुर्ख मगर हिरण की तरह भी यानि दोनों हालातो में से पता न चले कि किससे मिलती है | कद-काठ का उम्दा, लम्बी उम्र वाला, खुद न जले मगर

हर जा के जूद कदम शरीफा, न फसल रबी शुद न खरीफ़ा

की तासीर वाला होगा | मतलब जिस जगह कदम रखे वहाँ साल की दोनों फसलें बर्बाद हो जाए | जिसके पाँव जहाँ भी पड़ते है, सब चौपट और बर्बाद हो जाता है |  

आवाज में दहाड़ने की गूँज व भारीपन और अपने आप ही में मौत का यम बन कर चलने वाला होगा | अंगूठा लम्बा, उँगलियों के सिरे चोरस या मुरब्बा हो तो झगड़ालू होगा |  



बुध का इंसान

बुध प्रबल वाला कबूतर की आँख से मिलती हुई आँखों वाला मगर डरपोक, चाल में मसकीन बिल्ली की तरह का, जवान मासूम लड़कियों की तरह | मगर जादू की ताकत, दाँत शानदार, बहरूपियापन (नकल करने या स्वांग उतारने की ताकत) दर्जा कमाल, जुबान होंठो पर फेरने की आम आदत, गुफ्तगू में तेज, खाली बातो-बातो में फर्जी व क्यासी महल बना देवे मगर बकवासी व कच्चा न होगा | हर एक को अपना कायल और साथी बना लेगा मगर खुद रहनुमा बनने वाला न होगा | जुबान का चस्का ज्यादा मगर खुराक कम | खूबसूरती पसंद मगर ज्यादा चीजों की परवाह नहीं | निम्नलिखित बातो का साथ होगा :

उँगलियों के जोड़ बाहर को या मोटे, हथेली का कनिष्टिका के नीचे का हिस्सा बाहर को निकला हुआ | मुआमलात की जड़ तक पहुँचने वाला |



शनि का इंसान

शनि प्रबल वाला इंसान साँप स्वभाव | आँखे साँप की आँखों से मिलती हुई गहरी और गोल, रंग सफ़ेद या सुर्ख न होगा बल्कि स्याही पर या स्याह रंग होगा | भँवे लेटी लकीर की तरह सीधी या भवों पर बाल कम | आवाज में साँप की तरह टक-टक करने वाला, आँखे बहुत बहुत देर बाद झपकाने वाला होगा | बात में पता न लगने देगा कि इसका अपना असली मतलब क्या है, दोनों पहलू चारो तरफ घूम जाने वाला होगा | अगर मदद पर हुआ तो दूसरे की मदद को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देगा | पक्का हठधर्म होगा | अगर बरख़िलाफ़ी पर हुआ तो मुकाबिल वाले का सब कुछ बर्बाद और जहरीला कर देगा | और सर्फ दुनियावी तमाशा दिखलावेगा | ख़्वाह दुश्मन का और अपना दोनों का ही कुछ कुछ न बने | सुनने की बजाए आँखों से ही काम लेगा | दुसरो में साँप आ निकलने की तरह का डर पैदा कर देगा | कान छोटे, अलहदा बैठने का आदी होगा |



राहु का इंसान

राहु प्रबल वाला बुलंद ठुड्डी, रंग पूरा स्याह, अगर राहु उच्च हो तो रंग स्याह न होगा मगर बाकी लिखी बाते जरूर होंगी |

अमूमन काला, आँख से काना या / और लावल्द होगा | टेढ़ा चलने वाला होगा | हाथी का जिस्म रंग, हाथी की ही आँखों से मिलती हुई आँख होगी | तबियत में कच्चे धुएँ की तरह की बेआरामी सी होगी |  जिस तरफ मिल गया वही तरफ, दूसरी तरफ का नाश करने वाला होगा | दिमागी ताकत हमेशा शरारत और बर्बादी का ढंग खड़ा कर देगी | खुराक ज्यादा मगर चस्का कम | चीजों की ज्यादती का शौक़ीन मगर उनकी ख़ूबसूरती की परवाह नहीं | मस्कीन (गरीब) बिल्ली की तरह अगर उसको उड़ने के पर मिल जाए तो चिड़ियों के बीज नाश करना शुरू कर दे |  


केतु का इंसान

केतु प्रबल वाला के कान और भवों के बीच का हिस्सा बुलंद मगर ऊपर से बाहर को उभरा हुआ सा | जिस्म खूब मजबूत खासकर टांगो का हिस्सा भारी, गाजर की तरह उसका जिस्म नीचे से मोटा और ऊपर सिर की तरफ से हल्का | तबियत नेक दरवेश (कुत्ता, सूअर या साधू) की होगी | 


S Kuber RA
Vedic & Lal Kitab Astrologer
Lal Kitab Vastu Consultant

No comments:

Post a Comment